• November 20, 2025 7:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कहीं स्कूली छात्रा तो कहीं मजदूर की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 22, 2023

आनंद उर्फ डायमंड  – 7903735887 

राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर तुंगी हॉल्ट के पास शुक्रवार को ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। शनिवार को शव की शिनाख्त बिहार थाना क्षेत्र के झींग नगर निवासी अर्जुन केवट के 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना केवट के रूप में की गई।

पिता ने बताया कि युवक राजगीर से मजदूरी कर ट्रेन से लौट रहा था। उसी दौरान ट्रेन से गिर गया, जिससे कटकर उसकी जान चली गई। बिहारशरीफ रेल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया था। शिनाख्त होने पर शव को परिवार के हवाले कर दिया गया।

उधर, छबिलापुर थाना क्षेत्र के केसरिया बिगहा गांव के पास पिकअप से कुचलकर स्कूली छात्रा की मौत हो गई। मृतका नवल यादव की 12 वर्षीया पुत्री आरती कुमारी है।परिजनों ने बताया कि बच्ची स्कूल जा रही थी। उसी दौरान पिकअप उसे कुचल दिया। जिससे वह जख्मी हो गई। जख्मी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल सिलाव ले जा रहे थे। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।