• November 20, 2025 7:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सोहसराय पुलिस ने गड्‌ढ़ा खोद बरामद की लाखों की…

ByReporter Pranay Raj

Jun 18, 2021

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना पुलिस ने शुक्रवार को महुआ टोला में गड्‌ढ़ा खोद अंग्रेजी शराब खेप जब्त की। गुप्त सूचना पर पुराने चहारदीवारी के अंदर छापेमारी की गई। मौके से छोटी-बड़ी 717 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 5 लाख से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई की भनक पाकर धंधेबाज फरार होने में सफल रहे। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने बताया कि धंधेबाज शराब खेप जर्जर चहारदीवारी में भूूमि खोद कर छिपाए थे। संदेह होने पर पुलिस ने भूमि खोदा तो शराब बरामद हुआ। जब्त शराब 172.2 लीटर है। धंधेबाजों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।