• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 42 लाख का ब्राउन शुगर बिक्री करने वाला तस्कर गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

May 20, 2024

राज – 7903735887 

बिहार थाना थाना पुलिस ने सोमवार को भैंसासुर मोड़ के पास छापेमारी कर एक बड़े ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया तस्कर भैंसासुर निवासी राजकुमार कांत का पुत्र सागर कुमार है। उसके पास से 17 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि युवक ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के लिए आया हुआ है। फिर घेराबंदी कर उसे 17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। जांच से खुलासा हुआ कि तस्कर 6 माह में 42 लाख के ब्राउन शुगर की बिक्री कर चुका है। पूछताछ के आधार पर तस्कर के सहयोगियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। शातिर आरा से ब्राउन शुगर लाता था। छापेमारी टीम में दारोगा गौरव कुमार सिंह, तौकीर खान, धर्मेंद्र कुमार, आरक्षी गौरव सिंह समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।