• November 20, 2025 7:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रक्षा बंधन: बहनों ने की लंबी उम्र की कामना तो भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प…

ByReporter Pranay Raj

Aug 31, 2023

राज – 7903735887 

भाई बहन के स्नेह का त्योहर रक्षा बंधन गुरुवार को जिले में धूधाम से मनाया गया। मुहूर्त के अनुसार सुबह-सुबह बहनें भाइयों को राखी बांधने में जुट गई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध उनकी लंबी उम्र की कामना की। साथ ही भाइयों ने बहन की रक्षा का संकल्प लिया। राखी बंधाने के बाद बहनों ने भाइयों को उनकी मनपसंद मिठायां खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को उनकी पसंद का गिफ्ट दिया।

सुबह से देर शाम तक जिले में रक्षा बंधन की धूम रही। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सद्भावना भवन में रक्षा बंधन त्योहार आयोजित की गई। बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। कहा कि रक्षाबंधन पवित्रता का आधार है। साल में एक बार यह पावन त्योहार हम सब को दिव्य स्नेह व दिव्य कर्तव्य का बोध कराती है। आज के दिन बहन भाईयों को राखी बांधती हैं। उनसे सदा रक्षा करते रहने की वचन लेती हैं।