• November 20, 2025 7:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सेना के जवानों को बहनों ने बांधीं राखियां …..

ByReporter Pranay Raj

Aug 11, 2022

राज – 7903735887 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व बहनों ने बिहारशरीफ कल्याणपुर एनसीसी 38 बटालियन परिसर में जाकर वहां के सेनाओं को राखी बांधी। तीलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधे। इसके बाद उन्हें मिठाई खिलायी।

बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन कुमार ने बताया कि देश के नागरिकों की सुरक्षा में ये जवान दिनरात लगे रहते हैं। अपनी जान, परिवार का फिक्र किए बिना देश की सेवा व सुरक्षा में लगे रहने के कारण ही हम घरों में सुकून के साथ रह पाते हैं। यह हमारे देश की सबसे बड़ी सुरक्षा कवच के प्रखर प्रहरी हैं। हम भारतीयों को सेना के जवानों पर गर्व है। आज बहनों ने उनकी सूनी कलाई पर राखी बांधकर उन्हें स्नेह व प्यार दिया है। मौके पर जिला सुरक्षा प्रमुख संजीव कुमार, जिला नगर सह सुरक्षा प्रमुख गोपाल कुमार, विक्की कुमार, सीनू कुमारी, दिव्या भारती, बबली कुमारी, रितु कुमारी, नेहा कुमारी, निक्की कुमारी, पिंकी कुमारी व अन्य मौजूद थीं।