• November 20, 2025 6:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – परिवार के चार सदस्यों की नृशंस हत्या में बहन-भगिनी की संलिप्ता उजागर, जानें कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Apr 10, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में परिवार के चार सदस्यों की हत्या में मृतक की बहन और भगिनी की संलिप्ता सामने आ गई। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपी मां-बेटी के घर ढोल बजाकर कुर्की का इश्तेहार चिपकाया। आरोपी रेणु देवी और उसकी पुत्री ऋचा सर्वोदय नगर में रहती हैं। रेणी देवी के पति विरेंद्र पासवान समेत पांच अप्राथमिकी अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। 28 डिसमिल भूमि हड़पने की मंशा से परिवार को मौत के घाट उतारा गया।


थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि फरार नामजद आरोपियों के घर कोर्ट के आदेश पर कुर्की का इश्तेहार चिपकाया गया। मृतका नेहा के पिता ने संपत्ति विवाद में घटना को अंजाम देने का केस दर्ज कराया था। जिसमें मृतक रवि की माता-पिता, बहन, भगिनी समेत अन्य को आरोपित किया गया था। जांच में बहन और भगिनी की संलिप्तता सामने आई। घटना का मास्टरमाइंड रवि का बहनोई विरेंद्र था।
जानें पूरी घटना
दीपनगर के सर्वोदय नगर मोहल्ले में 5 अक्टूबर 2020 को एक घर से दुर्गंध आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। घर से परिवार के 5 सदस्यों की लाश मिली। मृतकों में 38 वर्षीय रवि कुमार, उनकी शिक्षिका पत्नी 32 वर्षीया नेहा कुमारी, 10 वर्षीया पुत्री जैनी कुमारी और 8 वर्षीय पुत्र अहान शामिल है। मृतक दंपती के गर्दन पर धारदार हथियार से बने जख्म थे।