• June 7, 2025 12:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भाई की मौत के घंटे भर बाद बहन की गई जान, जानें घटना…

Jun 24, 2023

सूरज – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत सालेपुर गांव के पास ऑटो सड़क किनारे गड्‌ढ़े में पलट गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, आधा दर्जन सवार जख्मी हो गए। मृतका नगरनौसा थाना क्षेत्र के बाजार निवासी सियाशरण पासवान की 60 वर्षीया पत्नी प्रभा देवी हैं। महिला भाई की मौत के बाद उनके आखिरी दर्शन करने रहुई के मनकी गांव जा रही थीं। उसी दौरान हादसा हुआ।

परिजनों ने बताया कि महिला के भाई महेंद्र पासवान की कैंसर से मौत हो गई थी। वह भाई के पार्थिव शरीर के दर्शन को जा रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। घटना में 6 अन्य ऑटो सवार जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।