• February 25, 2026 12:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लौंडा डांस के दौरान साधी दुश्मनी, अधेड़ को मार दी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Oct 14, 2022

राज – 7903735887 

मानपुर थाना अंतर्गत गोंगड़ीपर गांव में गुरुवार की रात लौंडा डांस के दौरान बदमाशों ने दुश्मनी साधते हुए रोड़ेबाजी व गोलीबारी कर दी। उसी दौरान छत से बच्चों को नीचे उतार रहे, अधेड़ को गोली लग गई। परिजन जख्मी 50 वर्षीय भीम यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद, बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया।

जख्मी अधेउ़ ने ने बताया कि गांव में लौंडा डांस का हुआ था। चंदा नहीं देने पर आयोजक जाति विशेष को गाली-गलौज कर रहे थे। इसकी भनक जब दूसरे पक्ष को लगी तो दर्जनों लोग जमाकर होकर रोड़ेबाजी करते हुए गोलीबारी करने लगें। उसी दौरान एक गोली उन्हें लग गई। गोली मारने का आरोप कारू यादव पर लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि एहतियातन पुलिस गांव में नजर बनाए है। लिखित शिकिायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।