• November 20, 2025 6:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश श्री राम हॉस्पिटल की हुई शुरुआत ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 11, 2021

सूरज – 7903735887 

इंसान का अगर शरीर स्वस्थ हो तो इसमें स्वस्थ मन का वास होता है | उक्त बातें गुरुवार को वरीय चिकित्सक डॉ केवी प्रसाद ने अंबेडकर चौक स्थित बाजार समिति के समीप श्री राम हॉस्पिटल के उद्घाटन के मौके पर कहीं। उन्होंने कहा शरीर में विकार हो तो इंसान पीछे चला जाता है। खासकर बदलते मौसम में खासकर लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए | हॉस्पिटल संचालक ने कहा कि समाज के वैसे लोग जो महंगाई के इस दौर में अपना समुचित इलाज नहीं करवा पाते हैं, वैसे लोगों के लिए भी कम खर्च पर बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। डॉक्टर चंदेश्वर प्रसाद ने हड्डी एवं नस रोग के बचाव की जानकारी दी। जबकि डॉक्टर धर्म प्रकाश ने बदलते मौसम को देखते हुए होने वाले बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है | इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। व्यवस्थापक आयुष चिकित्सक डॉक्टर ओम प्रकाश सुमन ने बताया कि आईसीयू, इमरजेंसी, स्त्री एवं प्रसव रोग, हड्डी रोग, जेनरल सर्जरी, लेप्रोस्कोपी, कार्डियोलॉजी की सुविधा उपलब्ध है। उद्घाटन के मौके पर डायरेक्टर अनिल कुमार, शिवराज वर्मा, सुशील कुमार सिन्हा, प्रतिभा कुमारी ,अजीत कुमार, विनय कुमार मौजूद थे।