• November 20, 2025 7:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक की गोली मार गिरा दी लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 1, 2021

राज – 7903735887 

तेलमर थाना क्षेत्र के पनपनमा गांव के पास रविवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर युवक की लाश गिरा दी। मृतक विजेंद्र यादव का 35 वर्षीय पुत्र शंभू यादव उर्फ कैलू है। युवक दूध संग्रह करलौट रहा था। उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पिता ने गोतिया को आरोपित कर केस दर्ज कराया। रुपया लेनदेन विवाद में हत्या का आरोप है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

परिजन ने बताया कि युवक त्योहार के मौके पर दिल्ली से लौटा था। शाम में पिता के साथ दूध संग्रह कर लौट रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। रुपया लेनदेन विवाद में गोतिया ने युवक की लाश गिराई।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने बताया कि रुपया के लेनदेन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। केस दर्ज कर पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।