February 25, 2025

न्यूज नालंदा – महिला हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, कातिल निकला सगा…

0
WhatsApp Image 2025-02-19 at 12.31.56 PM

राज – 9334160742 

नूरसराय थाना पुलिस ने 11 फरवरी की रात मेयार गांव में गोली मारकर हुई महिला की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा किया है। कातिल मृतका के ननद का पति निकला। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि भूषण यादव की पत्नी अनिता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चौकीदार के बयान पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था।

तकनीकी जांच से बदमाश पुलिस रडार में आ गया। कांड के मुख्य साजिशकर्ता कारू कुमार को 18 फरवरी की शाम चेरो बाजार से गिरफ्तार कर लिया। अपराधी के पास से एक कट्टा, एक कारतूस,एक खोखा, एक स्कॉर्पियो बरामद की गई।

आरोपित से पूछताछ में खुलासा हुआ कि साले की पत्नी का किसी से अवैध संबंध था। महिला, उनकी पत्नी का संपर्क अपने प्रेमी से करा दी। जिसके बाद पत्नी अक्सर उससे बातचीत करती थी। इसी कारण उसने सहयोगियों के साथ मिलकर साले की पत्नी की हत्या की।

गिरफ्तार आरोपित पटना जिला के मिसी गांव निवासी अरुण यादव का पुत्र कारू कुमार है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर रामाशंकर सिंह, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, दारोगा नेहा कुमारी, दारोगा संजीव कुमार, रमेश पासवान समेत अन्य कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copy Not Allowed