• November 20, 2025 5:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुष्कर्म पीड़िता हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, जाने कातिल कौन…

ByReporter Pranay Raj

Aug 21, 2024

राज – 9334160742 

करायपरसुराय थाना इलाके में सोमवार की रात गोलिया से छलनी कर हुई दुष्कर्म पीड़िता की हत्या में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वारदात के बाद पति, खुद को चश्मदीद बताते हुए दुष्कर्म के आरोपित व सहयोगियों पर घटना का आरोप लगा रहा था। जांच में पति व उसका भतीजा कातिल निकला। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास छिपाई हत्या में इस्तेमाल कट्‌टा व आठ कारतूस बरामद हुआ। दुष्कर्म के आरोपित का सात लाख रुपया हड़पने और उसे फंसाने की मंशा से वारदात को अंजाम दिया गया। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच से पुलिस हत्या के रहस्य से पर्दा उठाई।

वारदात के बाद पति शिव कुमार ने पुलिस को बताया था रात में घर लौटने के दौरान बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर पत्नी की हत्या कर कर दी। भागकर वह जान बचाया। फुटेज जांच में उसके आरोपों का साक्ष्य नहीं मिला। हालांकि, मायके के परिजन दामाद पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। जिसकी जांच पुलिस ने गहराई से करते हुए सच्चाई को उजागर किया।

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि फुटेज और तकनीकी जांच में पति के आरोपों का साक्ष्य नहीं मिला। जिसके बाद कड़ाई से पूछने पर पति ने हत्या की बात कबूल कर ली। भतीजा राजीव रंजन के साथ मिलकर उसने घटना को अंजाम दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह, करायपरसुराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, दारोगा धनंजय यापदव समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे।