• June 24, 2025 1:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शिव-पार्वती का सजा दरबार, निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

ByReporter Pranay Raj

Feb 8, 2023

आशीष – 7903735887 

सोहसराय के कृष्णा नगर में भगवान शंकर और मां पार्वती का दरबार सज गया है। नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पहले बुधवार को महिलाओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। सूर्य मंदिर तालाब से 121 महिलाओं ने कलश में संकल्पित जल भरा। इसके बाद बाजा-गाजे के साथ बमबम भोले का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु नवनिर्मित शिव मंदिर पहुंचे। जहां विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान की शुरूआत की गई।
पुजारी अशोक पांडेय ने बताया कि तीन दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान चलेगा। इस मौके पर रवि रौशन पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, धनंजय पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद थे।