• November 20, 2025 7:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शर्मसार हुआ रिश्ता चाचा और दोस्त की करतूत जान रह जायेगें दंग ….. 

ByReporter Pranay Raj

Sep 5, 2022

राज – 7903735887 

नालंदा में रिश्तों को शर्मसार करने वाले दो मामले सामने आये हैं। रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने भतीजी से तो दोस्त ने दोस्त की बीवी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में कार्रवाई कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।
एक गांव में रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित कोचिंग ले जाने के बहाने किशोरी को राजगीर के एक होटल में ले गया। जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं किशोरी का अश्लील वीडियो और फोटो भी वायरल किया। परिजन ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपित पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी घटना, पहाड़पुरा के पास हुई। आरोपित राणा बिगहा गांव के सोनू कुमार ने नवादा निवासी अपने दोस्त को पहाड़पुरा के पास किराये का कमरा दिलाया था। कुछ दिन बाद उसका दोस्त कमाने के लिए तमिलनाडु चला गया। एक रात मौका पाकर सोनू अपने दोस्त के घर गया और उसकी बीबी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। महिला की शिकायत के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।