
राज – 7903735887
बिहारशरीफ के एमजी रोड में लजीज व्यंजनों के साथ शाही दरबार फैमिली रेस्टोरेंट की शुरुआत की गयी | रेस्टोरेंट का उद्घाटन संचालक की माता वीणा देवी द्वारा किया गया | मदर्स डे के मौके पर उन्होनें अन्य महिलाओं के साथ केक काटकर आज के दिन को यादगार बनाया |
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार , रवि ज्योति,पूर्व पार्षद राजू यादव ,जदयू नेता असगर शमीम व अन्य लोगों ने रेस्टोरेंट के उत्तरोत्तर विकास की कामना की |
संचालक बंटी सिंह और ऋषि सिंह ने बताया कि जिलेवासियों को इस रेस्टोरेंट में अन्य रेस्टोरेंट से कुछ अलग लजीज व्यंजन परोसा जाएगा , स्पेशल डिश में सुपर कोरमा और टुंडे कबाब है | जो लोगों को बेहद पसंद आएगा | नए कपल और फैमिली का विशेष अलग – अलग काउंटर की व्यवस्था है | यहां का मुख्य सेफ दुबई के एक बड़े होटल में 2 लाख का पैकेज छोड़कर अपनी सेवा देने आए है | उद्घाटन के मौके पर रेस्टोरेंट के मैनेजर विजय कुमार , गिरजा सिंह, अनिल सिंह के अलावा कई लोग मौजूद थे |