राज – 9334160742
चंडी थाना अंतर्गत एक गांव में बदमाश ने दूसरी पत्नी बनाने का झांसा दे 15 साल की किशोरी का यौन शोषण किया। किशोरी के पिता ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आनंद कमार को आरोपित किया गया है। आरोपित की 15 दिन पहले शादी हुई थी।
पिता ने बताया है कि उनकी बेटी फुआ के घर में रह रही थी। बहन के बुलाने पर वह गांव गए। जहां बेटी को आनंद के साथ आपतिजनक हालत में देखा। बदमाश ने पुत्री को शादी का झांसा दे उसका यौन शोषण किया। बदमाश की 15 दिन पहले शादी हुई थी। आरोपित के पत्नी को जब इसकी भनक लगी तो वह भी अपनी किस्तम को कोस रही है। दहेज में मोटी रकम लेकर आरोपित ने शादी रचाई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

