• November 20, 2025 6:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सात लुटेरा धराया, चार बदमाशों की 42 लाख की डकैती में…

ByReporter Pranay Raj

Nov 23, 2024

राज – 9334160742 

बिहार थाना पुलिस ने चार सड़क लुटेरों को लूट के मोबाइल संग गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दावा कर रही है चारो डकैत हैं। मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया सराय गांव में महिला को हथियार के बल पर बंधक बनाकर बदमाशों ने उनके घर से 2.55 लाख नगदी और 40 लाख के जेवर की डकैती की थी।

गिरफ्तार बदमाशों में दीपनगर के नवीनगर गांव निवासी साहेब कुमार, समस्ती गांव निवासी धर्मवीर, छोटू उर्फ सनोज और बिहार थाना क्षेत्र के महलपर खैराबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ धारो शामिल है। बदमाशों के पास से तीन मोबाइल जिसमें एक लूट का, लूटा गया नगदी दो हजार, घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई।

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि सारे के गिलानी निवासी अवधेश प्रसाद से नगर थाना इलाके में 24 अक्टूबर को लूटपाट हुई थी। जिसका केस पीड़ित ने दर्ज कराया था। बदमाश नगदी व मोबाइल लूट लिया था। तकनीक का इस्तेमाल कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि बदमाशों ने 1 फरवरी की रात मानपुर के अलौदिया सराय गांव में महिला को बंधक बनाकर घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

इसी तरह लहेरी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला से मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में दीपनगर के जोरारपुर निवासी बबलू प्रसाद का पुत्र मनीष कुमार उर्फ बच्चा और दो नाबालिग शामिल है। बदमाशों के पास से घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई।

थाना प्रभारी रंजीत कुमार रजक ने बताया कि शुक्रवार को बाइक सवार तीन आरोपियों ने मंगलास्थान रोड में गैस गोदाम के पास एक महिला से मोबाइल लूट लिया था। बाइक का नम्बर इलाके के फुटेज में कैद हो गया था। जिसके आधार बदमाशों को पकड़ा गया।