राज – 9334160742
जिले में बीते 24 घंटे के दौरान मौतों की भरमार रही। अलग-अलग थाना इलाके में हुए हादसे में सात लोगों की जान चली गई।
नूरसराय थाना अंतर्गत दिरीपर गांव में बुधवार को युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। 18 दिन पहले युवक की शादी हुई थी। मंगलवार को ससुराल से लौटकर आने के बाद जान दी। घटना के कारणों के संबंध में परिजन चुप्पी साधे हैं। मृतक ब्रह्मदेव प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार था। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। कारणों की जांच में पुलिस जुटी है।
इसी तरह हिलसा थाना अंतर्गत तिरुखिया गांव में संपत्ति विवाद में दो सगे भाई मंगलवार को आपस में गोलीबारी कर रहे थे। उसी दौरान दरवाजे पर बैठी गांव की एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। महिला भाई के श्राद्धर्कम में शामिल होने मायके आई थीं। जहां घटना हुई। मृतका पटना जिला के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के शर्टहुआ गांव निवासी दुलाचंद राम की 60 वर्षीया पत्नी सरोजा देवी थीं। पुलिस केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।
उधर, रहुई थाना क्षेत्र के इतासंग गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक 22 वर्षीय सन्नी उर्फ शेरू पासवान थे। कमरे से दुर्गंध आने पर घटना का खुलासा हुआ। तीन दिन पहले खुदकुशी की बात सामने आ रही है।
वहीं, सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव के पास मंगलवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत में विद्युत विभाग के मानव बल की मौत हो गई। जबकि, एक सवार जख्मी हो गया। मृतक नूरसरय थाना क्षेत्र के नदियौना गांव निवासी किशोर सिंह का 24 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार था।
इसी तरह नूरसराय थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके के परिजन जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका विकास राम की 22 वर्षीया पत्नी वीणा देवी थीं।
उधर, हरनौत थाना क्षेत्र के गोनाां गांव के समीप बुधवार को बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका पटना जिला के पुरानी वार्ड निवासी राजेंद्र साव की 60 वर्षीया पत्नी विमला देवी थीं। नगर थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया।