• February 25, 2026 12:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत सात गिरफ्तार, मकान का कमरा हुआ सील…

ByReporter Pranay Raj

Jul 9, 2022

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर महिला समेत सात शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। सकरौल गांव में छापेमारी कर 6 लीटर चुलाई शराब के साथ महिला समेत तीन धंधेबाजों को पकड़ा गया। गिरफ्तार धंधेबाजों में नवल चौधरी की पत्नी शम्फुल देवी, सुरेंद्र चौधरी का पुत्र कारू चौधरी और उसका भाई करण कुमार शामिल है। पुलिस ने धंधेबाजों के मकान का कमरा सील कर दिया।

इसी तरह भट्‌ठ बिगहा से नशे की हालत में अरविंद यादव, विकास यादव, कोसुक से मोहन मांझी और गिरानी मांझी को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना पर धंधेबाजों के घर से शराब बरामद हुई। जिसके बाद महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर मकान के कमरे को सील कर दिया गया। गिरफ्तार धंधेबाज व शराबियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।