• November 20, 2025 7:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बनौलिया से पुलिस पर हमला का सात आरोपी गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Feb 23, 2022

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने बनौलिया में कार्रवाई कर पुलिस टीम पर हमला के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नवल यादव, रोहन यादव, भूली यादव, धर्मेंद्र यादव, विजेंद्र यादव, श्रवण यादव और झुलो यादव शामिल है।
मई 21 को बनौलिया में दो पक्षाें के बीच भूमि विवाद में रोड़ेबाजी-फायरिंग हुई थी। सूचना के बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। जहां बदमाशों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी-फायरिंग कर दी। हंगामा बढ़ने की सूचना पर सदर डीएसपी, तत्कालीन थानाध्यक्ष मौके पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों के साथ पहुंच गए। मौके से डोमन यादव और लाला यादव को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 20 नामजद और 25 अज्ञात को आरोपित किया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला के आरोपियों को बनौलिया से पकड़ा गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पूर्व में दो की गिरफ्तारी हुई थी।