• February 25, 2026 12:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाबा मणिराम अखाड़ा तालाब में लाश मिलने से शहर में सनसनी….

ByReporter Pranay Raj

Aug 25, 2021

राजा – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के बाबा मणिराम अखाड़ा तालाब में युवक की लाश मिलने से बुधवार की सुबह शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ आ गई। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। घंटों बाद मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव निवासी स्व. अशोक प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र सुमीर कुमार सिन्हा के रूप हुई।

युवक परिवार समेत डॉक्टर कॉलनी में धनंजय कुमार के मकान में किराया पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। लाश देख पुलिस खुदकुशी का अंदेशा जता रही है। रात करीब 9 बजे युवक घर से निकला था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि प्रेमिका से झगड़ा होने से युवक कुछ दिनों से तनाव में था। पुलिस जांचोपरांत मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। शव मिलने के बाद परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। भाई सुमीत ने बताया कि रात में बिना कुछ बताए सुमीर घर से निकल गया। नहीं लौटने पर उसकी तलाश की जा रही थी। सुबह में अज्ञात शव मिलने की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा। शव उसके भाई की निकली।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि परिवार से पूछताछ में पता चला कि युवक का प्रेमिका से झगड़ा हुआ था। जिस कारण वह कुछ दिनों से तनाव में था। रात में दोस्तों से कहकर निकला कि अब वह वापस नहीं आएगा। आशंका है कि युवक ने खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।