• June 6, 2025 11:58 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मां-बेटी की हत्या से इलाके में सनसनी , जानें वारदात…

Aug 19, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के पेंदापुर गांव में  मां-बेटी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया। जिससे इलाके में सनसनी मच गयी है । लूटपाट के विरोध पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। मृतका स्व. संतोष सिंह की 28 वर्षीया पत्नी सीमा देवी और उनकी 12 साल की बेटी स्वाति कुमारी है। मृतका जीविका में सीएम थीं।

मृतका की सास सुमित्रा देवी मायके गई थी। शाम में लौटकर आई तो दरवाजे पर ताला लगा देखा। घर से दुर्गंध आ रही थी। अनहोनी का संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। ताला तोड़ने पर कमरे में मां-बेटी की लाश मिली। शवों में कीड़े लग चुके थे। कमरे में सामान बिखरा था। बक्से टूटे थे। बुजुर्ग सास जेवर-नगदी चोरी का आरोप लगा रही हैं। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

मृतका की सास ने बताया कि वह 4 दिन पहले खुदागंज स्थित मायके चली गई थी। घर में बहू के अलावा पोती थी। शाम में वह लौटकर आई तो बाहर के दरवाजे पर ताला लगा देखा। अंदर से दुर्गंध आ रही थी। जिससे उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ। सूचना पाकर आई पुलिस ने दरवाजा खोला। कमरे में बहू-पोती की लाश पड़ी मिली। बदमाशों ने लूटपाट के दोनों मां-बेटी को मौत के घाट उतारा।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। शव देखकर प्रतीत होता है कि 3-4 दिन पूर्व हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर संलिप्त बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।