• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तालाब से लाश मिलने से सनसनी, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Mar 1, 2022

राजा – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सुबह बुजुर्ग की लाश तालाब से मिलने से सनसनी फैल गई। बुजुर्ग शौच के लिए निकले थे। जिसके बाद नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान उनकी लाठी किनारे पर मिली। जिसके बाद तालाब में तलाश करने पर लाश बरामद हुई।
पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतक स्व. टेनी पासवान के 74 वर्षीय पुत्र रामवृक्ष पासवान हैं। शव मिलने के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी।थानाध्यक्ष सोएब अख्तर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अंदेशा है कि पैर फिसलने से हादसा हुआ।