• November 20, 2025 7:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हाल स्वास्थ्य महकमा का: ठेले पर भेजता है शव, खाट पर इलाज…

ByReporter Pranay Raj

Apr 11, 2022

सूरज – 7903735887 

सरकार स्वास्थ्य सेवा पर पानी की तरह रुपया खर्च कर रही है। मंशा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलबध कराना है। नालंदा में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर मरीजों के साथ मजाक हो रहा है। दो दिन पहले हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल से सब्जी के ठेले पर लाश ले जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद सोमवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में खाट पर इलाज का मामला सामने आया गया।

थरथरी के बांसडीह गांव में गोतिया के बीच हुए मारपीट में पांच लोग जख्मी हो गए थे। एक महिला को खाट पर लिटा ठेले से सदर अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर ने उसका खाट पर ही इलाज किया। जबकि, बेड खाली थी। खाट पर इलाज का कवरेज कर रहे मीडियो कर्मियों को डॉक्टर साहब आंखें दिखाने लगे। शायद उन्हें अहसास था कि वह गलत कर रहे हैं। पत्रकारों को कवरेज से रोकने का प्रयास भी किया गया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आर एन प्रसाद ने बताया कि जख्मी महिला का दोनों पैर और एक हाथ टूटा था। इसलिए खाट पर ही डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिया। बेड पर लिटाने में उन्हें काफी दर्द होता।