• November 20, 2025 7:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति को भाभी की बाहों में देख आग बबूला हुई पत्नी , तो ससुराल वालों ने किया यह हश्र 

ByReporter Pranay Raj

Jul 22, 2022

आशीष – 7903735887

नगरनौसा थाना क्षेत्र के खजुरिया बिगहा गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका सुखु चौधरी की 22 वर्षीया पत्नी नेहा देवी है। मायके वालों ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है। प्राथमिकी में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि पति का रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध था। नेहा बार-बार इसका विरोध करती थी। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। गुरुवार की शाम भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ससुरालवालों ने उसकी पिटाई करने के बाद जबरन जहर खिला दिया। मौत से पहले उसने मायकेवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि घरेलू विवाद में महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष नारदमुनी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चलेगा।