• November 20, 2025 5:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तीसरी शादी रचाने के लिए दूसरी पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Oct 11, 2025

राज – 9334160742 

तीसरी शादी रचाने के लिए पति ने दूसरी पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या कर दी। घटना इसलामपुर थाना अंतर्गत चुल्हन बिगहा गांव शुक्रवार की रात हुई। शनिवार की सुबह मायके के परिजन पहुंचे तो घटना का खुलासा हुआ। हालांकि, तब तक पति व अन्य ससुराली परिवार गांव से फरार हो चुका था। घर में विवाहिता की लाश पड़ी थी। मृतका विकास कुमार की 25 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

हिलसा के दौलतपुर निवासी पिता संजय गोप ने बताया कि पांच साल पहले बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद बेटी को पता चला कि पति शादीशुदा है। किसी तरह बेटी ससुराल में रहने लगी। उसे दो बच्चे भी हुए। जिनकी बीमारी से मौत हो गई।

पति अपनी प्रेमिका से तीसरी शादी रचाने की तैयारी में था। जिसका विरोध करने पर पति ने बेटी के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर उसे घर में बंद कर दिया। फिर कमरे में एलपीजी गैस का रिसाव लगा लगा दिया। जिससे बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। रात करीब एक बजे मौत से पहले बेटी ने कॉल कर घटना की जानकारी दी थी। हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।