• June 6, 2025 9:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदा याद किए जायेंगे एसडीओ कुमार अनुराग…

Oct 21, 2022

राज – 7903735887 

सरमेरा प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को एसडीओ कुमार अनुराग को विदाई दी गयी। इसके पहले कर्मियों ने ढोल बाजे के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि श्री अनुराग कुशल प्रशासक के तौर पर कर्मियों का हमेशा मार्गदर्शन देते रहे। उनके नेतृत्व में बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। अपनी कर्तव्यनिष्ठा के कारण नागरिकों को श्री अनुराग सदा याद रहेंगे। सीओ शिवनंदन सिंह ने कहा उनके सहयोग के कारण ही यहां विकास की गति तेज रही।


इस मौके पर एसडीओ बहुत ही भावुक थे। सहयोग देने के लिए उन्होंने नालंदा वासियों व कर्मियों का शुक्रिया अदा किया। कहा नालंदा ने हमें बहुत मान सम्मान दिया। यह याद याद रहेगा। मौके पर प्रमुख संकेत कुमार चंदन, पैक्स अध्यक्ष मीरनगर अजय सिंह, गुड्डू सिंह, चिक्कू सिंह व अन्य मौजूद थे।