• June 6, 2025 9:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चीखती रही कुसुम जबरन पिला दिया जहर , जानें मामला …..

Aug 9, 2022

आशीष – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के भदवा-इतासंग गांव में मंगलवार को जहर से विवाहिता की मौत हो गयी। मायके वाले जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पति का कहना है कि उसने खुद जहर खा लिया। मृतका अरुण प्रसाद की 32 वर्षीया पत्नी कुसुम देवी है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
कुसुम की भाभी नूरसराय थाना क्षेत्र के बड़ारा गांव निवासी बेबी देवी ने बताया कि सुबह में उसने फोन कर कहा कि बच्चों की परवरिश कर दीजिएगा, मैं नहीं रहूंगी। यही बात उसने मां से भी दोहरायी थी। भाभी ने बताया कि ससुराल के लोग उसपर अवैध संबंध का आरोप लगाकर प्रताड़ित करते थे। कई बार समझाने के बाद भी कोई असर नहीं है। मंगलवार को आखिरकार उसकी हत्या कर दी गयी।
पति का कहना है कि बाजार से घर आया तो पत्नी जमीन पर पड़ी थी। उसके हाथ में एक पुड़िया थी और मुंह से झाग निकल रही थी। उसमें कीटनाशक था। उसे गांव के ही एक डॉक्टर के पास ले गये। उसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गयी। दोनों की शादी आठ साल पहले हुई थी। तीन बच्चे हैं। सदर अस्पताल में पुलिस की हिरासत में होने के बावजूद मायके वालों ने उससे हाथापाई की कोशिश की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।