• February 25, 2026 12:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बच्चों से भरी स्कूल वाहन गड्ढे में गिरा , कई जख्मी …..

ByReporter Pranay Raj

Aug 13, 2022

सौरभ – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के डोइया गांव के पास शनिवार को बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद स्कूल वाहन गड्ढे में गिर गया। हादसे में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गये हैं। उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है। स्कूल वाहन पर बैठे कुछ बच्चों को भी चोट लगी है। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। स्थानीय लोगों की माने तो घटना के बाद चालक बच्चों को छोड़कर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बच्चों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि वाहन को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।