• November 20, 2025 5:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्कूली बच्चे के अपहरण का खुलासा , सच्चाई जान हो जायेगें हैरान …

ByReporter Pranay Raj

Mar 22, 2025

राज – 9334160742 

लहेरी थाना क्षेत्र से शनिवार की सुबह स्कूली बच्चे के अपहरण की खबर पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। घंटों पुलिस भागदौड़ करती रही। बच्चे की बरामदगी होने पर घटना का खुलासा हुआ। स्कूल जाने के डर से दस साल के अभिषेक ने छोटी बहन को दस रुपया देकर नाटक कराया था। कथित अपहृत बालक लहेरी थाना क्षेत्र के मुरारपुर मोहल्ला निवासी विवेकानंद प्रसाद का पुत्र अभिषेक कुमार है। ननिहाल से उसे बरामद किया गया।

दरअसल दोनों भाई बहन निजी स्कूल जाने निकले। जिसके बाद लक्ष्मी अकेली स्कूल पहुंची। जहां वह बताई कि भाई को बोलेरो सवारों ने अगवा कर लिया। गांधी मैदान के पास कमरूद्दीनगंज मार्ग में वाहन लगी थी। सवारों ने भाई से कहा कि गिरा रूमाल उठाकर दे दो। रूमाल देने के दौरान भाई को अगवा कर लिया। बदमाश उसे भी अगवा कर रहे थे। दांत काट वह भागी। स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना परिवार को दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि घटन संगीन थी। इस कारण बिना जांच के केस दर्ज कर लिया गया। बच्चे को उसके ननिहाल से बरामद कर लिया गया। छोटी बहन को दस रुपया देकर वह स्कूल जाने के उर से अपहरण का नाटक किया था।