• June 6, 2025 10:57 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति को गोतनी के साथ बिस्तर पर देख ली गर्भवती, युवक ने उठाया खतरनाक कदम…

May 21, 2024

सूरज – 7903735887 

रहुई थाना इलाके हुसैनपुर गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर एक गर्भवती पत्नी को पति और गोतनी ने गला दबाकर मार डाला। मृतका रूपेश कुमार की 20 वर्षीय पत्नी विभा कुमारी तीन माह की गर्भवती थीं।

बिंद निवासी मृतका के पिता भोली राउत भाई उदय कुमार ने बताया कि एक साल पहले विभा की शादी हुई थी। पति का उसकी भाभी से नाजायज संबंध था। विभा को जब इसकी भनक लगी तो वह विरोध करने लगी। तब पति प्रताड़ित करते हुए रुपए की मांग करने लगा।
सोमवार की रात महिला, पति को गोतनी के साथ बिस्तर पर आपतिजनक हालत में देख ली। जिसके बाद पति ने अपनी भाभी के साथ मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत गांव से फरार हो गया।

रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।