• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरेशाम सीने में गोली मार ई रिक्शा चालक की हत्या, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jan 20, 2025

राज – 9334160742 

नालंदा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पुल के पास बदमाश ने ई रिक्शा चालक के सीने में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना सोमवार की शाम हुई। मृतक सिलाव थाना क्षेत्र के पकरीसराय निवासी सिद्धि यादव के 35 वर्षीय राजू कुमार थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटना को अंजाम देने का आरोप ममूराबाद निवासी बदमाश अनिल यादव पर लगा है। बदमाश चालक को ममूराबाद चलने बोल रहा था। नहीं जाने पर गोली मारकर हत्याकांड को अंजाम दिया। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि रंगदारी नहीं देने पर घटना को अंजामदिया गया।
परिवार ने बताया कि राजू कुमार बेन के माड़ी गांव से ई रिक्शा में सीमेंट लोड कर सिलाव लौट रहे थे। उसी दौरान गोविंदपुर के पास एक बदमाश सीने में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश चालक को ममूराबाद चलने कह रहा था। नहीं जाने पर घटना को अंजाम दिया। बदमाश का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।