राज
कैरियर पब्लिक स्कूल, रांची रोड, बिहारशरीफ एवं सीताशरण मेमोरियल स्कूल, भतहर के प्रांगण में माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना विधिवत रूप से संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्तुति पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक डॉ. संजय कुमार, प्राचार्य ई. संदीप कुमार एवं उपप्राचार्या अनुप्रिया भारती उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान, बुद्धि, कला एवं विद्या की देवी माँ सरस्वती को समर्पित पर्व है, जो माघ मास में बसंत पंचमी के दिन मनाया जाता है और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।
पूजा के दौरान छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्राचार्य ई. संदीप कुमार एवं उपप्राचार्या अनुप्रिया भारती ने विधिवत पूजा-अर्चना कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, बुद्धि एवं विद्या की कामना की।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा निर्मित आकर्षक सेल्फी प्वाइंट लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली के आगमन का संकेत दिया। अंत में सभी ने माँ सरस्वती का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।

