• November 20, 2025 2:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – टीका दिलाने में मदद कर रहे संघ के स्वयंसेवक

ByReporter Pranay Raj

May 17, 2021

आशीष – 7903735887 

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ता लोगों को टीका दिलाने में मदद कर रहे हैं।कार्यकर्ताओं ने सकुनत कला व सुंदरगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास टीका लगवाने आये लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही मास्क व सेनेटाइजर भी बांटे। स्वंयसेवकों ने व्यवस्थित तरीके से लोगों को टीका लगवाने में मदद की। जिला महाविद्यालयीन प्रमुख प्रिंस पटेल ने कहा कि संघ समाजसेवा के कामों में हमेशा से आगे रहा है। संघ के कार्यकर्ता वैक्सीनेशन के काम में हरसंभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से टीका लगवाने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में संघ की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्वंयसेवक इस बात की भी कोशिश कर रहे हैं कि सकारात्मक माहौल बने। कार्यक्रम के दौरान चन्द्रमणि पटेल, प्रिंस सक्सेना, विवेक कुमार सॉल्टी ने मदद की |