• November 20, 2025 7:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ई रिक्शा किराया बढ़ाने पर संघ आमने-सामने, बांटा पर्चा, अध्यक्ष ने कहा …

ByReporter Pranay Raj

Mar 17, 2023

सूरज – 7903735887 

नालंदा जिला टेंपो चालक संघ ने एक संघ द्वारा बढ़ाए गए किराया का विरोध जताया है। शुक्रवार को संघ के जिला अध्यक्ष मन्ना यादव व अन्य लोगों ने बिहारशरीफ के अस्पताल चौक समेत अन्य जगहों पर ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों के बीच किराया के पर्चा का वितरण किया।

अध्यक्ष मन्ना यादव ने कहा कि कुछ दिन पूर्व एक संघ द्वारा मनमाने तरीके से किराया बढ़ाए जाने की घोषणा की गई थी जो सरासर नाजायज है। इससे लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 22 जुलाई 22 को ही जिला प्रशासन द्वारा किराया का लिस्ट जारी किया गया था। जिसमें चालकों और आम लोगों का ख्याल रखा गया है। जो आज भी जारी रहेगा। चालकों के हित को देखते हुए 50 लाख से चार्जिंग प्वाइंट बनाने और बस पड़ाव में भी जगह निर्धारित करने की मांग निगम की बैठक में उठाया गया है। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष बबलू सिंह, अनिल सिंह ,संजीव कुमार झा मो खालिद व अन्य लोग शामिल थे ।