राज –
नूरसराय के नालंदा उद्यान महाविद्यालय में रविवार को सखी प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इसमें नालंदा और गया जिले के करीब 200 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु अनुकूल खेती के प्रति महिलाओं को जागरूक करना था।
प्राचार्य डॉ. रणधीर कुमार ने पीएनबी और गया आरसेटी से जूट बैग व ज्वेलरी निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 71 महिलाओं को प्रमाण पत्र सौंपा।
इसके अलावा स्वच्छ ऊर्जा और खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए बेन की प्रतिभा कुमारी, थरथरी की पूनम कुमारी, परवलपुर की बबीता कुमारी सहित गया जिले की पवंती देवी, पनिका कुमारी और लालवंती कुमारी को सम्मानित किया गया। स्वयं शिक्षण प्रयोग संस्था की संस्थापक प्रेमा गोपालन के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का संचालन रिया कुमारी ने किया। इस मौके पर चंद्रउदय कुमार, मनीष कुमार, अजित मिश्रा, विकास कुमार, राजकुमार प्रसाद, विपिन कुमार, आयुष कुमार, कमल किशोर सिंह, कमल कुमार, खुशी कुमारी, प्रीति कुमारी, बलवंत कुमार, चंदन कुमार, विशाल कुमार, अनिता कुमारी, बिंदु देवी आदि मौजूद थे।

