• November 20, 2025 5:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जान से खिलवाड़: सदर अस्पताल का ब्लड ग्रुप जांच रिपोर्ट निकला गलत…

ByReporter Pranay Raj

Jul 29, 2025

राज – 9334160742 

सदर अस्पताल के कुछ कर्मी मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गिरियक प्रखंड के चोरसुआ गांव से सामने आया है। नितिन मुकेश ने 28 जुलाई को अपने पुत्र अमन राज का ब्लड ग्रुप जांच सदर अस्पताल में कराया। जहां के लैब में ब्लड ग्रुप नगेटिव बताया गया।

रिपोर्ट पर परिवार को संदेह हुआ। जिसके बाद निजी पैथौलॉजी लैब में दोबारा जांच कराई गई। जहां ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव निकला। परिवार ने बताया कि उनका पुत्र 9वीं कक्षा का छात्र है। स्कूल में ब्लड ग्रुप रिपोर्ट जमा करनी थी। सदर अस्पताल ने गलत रिपोर्ट दिया। यह लापरवाही जान से खिलवाड़ है।

मॉडल अस्पताल के पैथोलॉजी लैब के इंचार्ज अजय कुमार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि बच्चे की रिपोर्ट में गलती हो गई थी। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह एक गंभीर लापरवाही का मामला है। इसकी जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।