• February 25, 2026 9:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लव मैरिज का दुखद अंत : 1 साल पूर्व किया था प्रेम विवाह…..

ByReporter Pranay Raj

Jul 1, 2022

राज – 7903735887 

सारे थाना क्षेत्र के नेरुत गांव में गुरुवार की रात महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका विकास रविदास की 25 वर्षीया पत्नी सोनाली कुमारी है। दोनों ने सालभर पहले ही प्रेम-विवाह किया था। मृतका के दादा नगीना दास ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर पति समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राथमिकी के अनुसार दो साल पहले दोनों शादी समारोह में मिले थे। जान-पहचान के बाद एक साल पहले दोनों ने प्रेम-विवाह कर लिया। कुछ दिन पति काम करने के लिए बाहर चला गया। इसके बाद ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। गुरुवार को ससुरालवालों से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।