• November 20, 2025 6:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चर्च गेट के बाहर हंगामा, सड़क जाम कर वाहनों को किया क्षतिग्रस्त…

ByReporter Pranay Raj

Dec 25, 2021

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय स्थित कैथोलिक चर्च का गेट बंद करने पर उपद्रवियों ने सड़क जामकर हंगामा किया। बस व अन्य वाहनों पर रोड़ेबाजी कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से बस सवार यात्रियों में खलबली मच गई। वाहन से कूदकर लोग भागने लगें।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भीड़ अधिक होने पर चर्च का गेट बंद कर दिया गया। जिससे आक्रोशित हो कुछ उपदवियों ने सड़क पर जाम लगा हंगामा किया। हंगामा की सूचना पाकर आई पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।