• November 20, 2025 6:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जदयू नेता की हत्या के बाद सड़क पर हंगामा…

ByReporter Pranay Raj

Dec 6, 2021

राजा – 7903735887 

एकंगरसराय थाना अंतर्गत बेलदरियापर गांव के पास रविवार की रात बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से गोली मार जदयू कार्यकर्ता की हत्या कर दी। मृतक फगुनीपुर गांव निवासी राजेश कुमार चट्‌टू महतो हैं। आक्रोशितों ने त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जामकर हंगामा किया। रास्ता विवाद में हत्या का आरोप गांव के दबंग पर लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दे, आक्रोशितों को शांत कराया, तब घंटों बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।

पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव के एक दबंग ने रास्ता पर बाउंड्री कर दिया। जिसके विरोध पर सुनियोजित तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। परिजन पुलिस पर बदमाशों से मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।