• November 20, 2025 6:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बुजुर्ग की हत्या कर घर में लाखों की डकैती, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 15, 2024

सूरज – 7903735887 

हरनौत थाना क्षेत्र के रामसंग गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने बुजुर्ग की हत्या कर घर से लाखों की डकैती कर ली। अगली सुबह वारदात का खुलासा हुआ। बदमाश घर से नगदी-जेवर ले गए। जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े चार लाख बताई जा रही है। मृतक 70 वर्षीय मुंद्रिका सिंह हैं। मृतक के चेहरे पर जख्म का निशान था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशाें ने चेहरे पर किसी वजनी हथियार से प्रहार कर उनकी जान ली। मृतक की पौत्री तन्नू कुमारी के बयान पर केस दर्ज किया गया है।

परिवार ने बताया कि बुजुर्ग को दो पुत्र है। एक दिल्ली व दूसरा सिलाव के नानंद में रहता है। घर में तीन पौत्री थी। रात में तीनों पौत्री छत पर व बुजुर्ग कमरे में सो रहे थे। सुबह पौत्री नीचे आई तो वारदात का पता चला। अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश छत से घर में दाखिल हुआ। लूटपाट के दौरान बुजुर्ग की नींद खुल गई होगी और वह लुटेरों को पहचान गए। जिससे आक्रोशित हो बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी।
डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि डकैती का केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पटना से एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। सभी बिंदुओं पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।