• November 20, 2025 6:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर हथियार के बल पर लूट, एसपी ने जांच में 4 संदिग्धों को…

ByReporter Pranay Raj

Jan 5, 2022

सूरज – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के चंदवारा पुल के समीप देर रात सड़क पर पेड़ गिरा बदमाशों ने हथियार का भय दिखा स्कूटी सवार से नगदी-मोबाइल की लूट कर ली। घटना की भनक लगने पर ग्रामीण बदमाश को खदेड़ने लगे। हालांकि, लुटेरे फरार हो गए। भागने के क्रम में लुटेरों का दो कट्‌टा-एक कारतूस मौके पर गिर गया। जिसे ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द किया। तीन बाइक भी जब्त हुई।
पुलिस ने मौके से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। एसपी अशोक मिश्रा की जांच से खुलासा हुआ कि संदिग्ध शोर सुन बचाने दौड़े थे। पीड़ित कुमरडीह गांव निवासी गुरुवर्धन कुमार ने घटना की प्राथमिकी अज्ञात लुटेरों को आरोपित कर दर्ज कराई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।
थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की टोह लेने में जुटी है। जांच से खुलासा हुआ कि चारों संदिग्ध लुटेरे नहीं, ग्रामीण हैं। जो पीड़ित की शोर सुन बचाने दौड़े थे। एसपी ने खुद इसकी जांच की।