• February 25, 2026 11:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बढ़ा क्राइम, सड़क पर भट्‌ठा संचालक से लूट…

ByReporter Pranay Raj

Jun 5, 2021

सूरज – 7903735887 

सारे थाना अंतर्गत बाजार के समीप शुक्रवार की रात हथियार से लैस लुटेरों ने भट्‌ठा संचालक से 1.10 लाख नगदी व दो मोबाइल लूट लिया। पीड़ित शेखपुरा जिला के कृपा बिगहा गांव निवासी प्रमोद कुमार, पलटपुरा गांव स्थित ईंट भट्‌ठा से बाइक पर सवार हो घर लौट रहे थे। उसी दौरान दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने ओवरेटक कर लूट को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पीड़ित ने बताया कि वह काम समाप्त कर गांव लौट रहे थे। उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश उनका पीछा करने लगे। सारे के बाजार इलाका के समीप बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रूकवा ली और हथियार का भय दिखाकर उनसे लूटपाट की। लुटेरे 1.10 लाख नगदी और दो कीमती मोबाइल लूटकर फरार हो गए। अंदेशा जताया जा रहा है कि भट्‌ठा के समीप से ही बदमाश संचालक के पीछे लगे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।