• November 20, 2025 6:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरेशाम सड़क पर बाइक सवार से लूट…

ByReporter Pranay Raj

Jan 7, 2022

सूरज – 7903735887 

नए एसपी अशोक मिश्रा के आने के बाद भी बदमाश सक्रिय हैं। शुक्रवार की अल सुबह लुटेरों ने नूरसराय थाना क्षेत्र के जमुनापुर गांव के पास फायरिंग करते हुए बाइक सवार से लूट की घटना कर डाली। बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर घटना की। नकाबपोश लुटेरे मोबाइल, घड़ी और पर्स लूटकर चंडी की ओर फरार हो गया। विरोध पर मारपीट भी की गई। पीड़ित चंडी थाना क्षेत्र के रुखाय गांव निवासी सुजीत कुमार बिहाशरीफ से पटना सिटेड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान घटना हुई।


पीड़ित ने बताया कि अल सुबह वह 4:30 में बाइक पर सवार परीक्षा देने पटना जा रहे थे। जमुनापुर गांव के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बाइक नहीं रोकने पर लुटेरों ने फायरिंग की।
थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।