• June 7, 2025 12:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डबल मर्डर से दहला इलाका लुटेरों ने कर दी दादी-पोते की हत्या, जानें वारदात…

Jun 27, 2023

राज – 7903735887 

परबलपुर थाना क्षेत्र के करण बिगहा गांव में मंगलवार को लूट के दौरान बदमाशों ने गला घोंटकर दादी-पोते की हत्या कर दी। मृतकों में किराना दुकानदार अंजन भाई पटेल की 70 वर्षीया मां मीना देवी और 4 साल का पुत्र अंश पटेल शामिल है।

दोहरे हत्याकांड के खुलासा से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घर से चार लाख की संपत्ति लूट करने का अंदेशा परिवार जता रहे हैं।

अंजन भाई पटेल ने बताया कि वह पिलिच गांव स्थित दुकान पर थे। पड़ोसियों से उन्हें घटना की जानकारी मिली। खाट पर मां और फर्श पर मासूम पुत्र का शव पड़ा था। दोनों  के गले में रस्सी का फंदा बना था। हाथ भी बंधे थे। घर में सामान बिखरा था। थानाध्यक्ष अफसर हुसैन ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।