न्यूज नालंदा – आरसीपी की दहाड़: आसा पार्टी लाएगी राजनीतिक बदलाव…

राज – 9334160742
शहर के सोगरा कॉलेज के मैदान में रविवार को आप सबकी आवाज (आसा) पार्टी के बिहारशरीफ विधानसभा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के पहले कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
दहाड़ लगाते हुए श्री सिंह ने कहा कि बिहार में राजनीतिक बदलाव निश्चित है। बदलाव की अगुवाई आसा पार्टी करेगी। बिना नाम लिए श्री सिंह ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि कार्यक्रम को रद्द कराने की साजिश रचने वालों को मैं कहना चाहता हूं कि समय एक समान नहीं होता, समय आने पर इसका जवाब मिलेगा।
कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि चुनाव एक युद्ध की तरह है और इसमें हर कार्यकर्ता एक योद्धा है। हमें हर बूथ को एक दुर्ग की तरह मजबूत बनाना होगा, तभी जीत पक्की होगी। आसा पार्टी हवा में नहीं, बल्कि जमीन पर मजबूती से खड़ी है। अपनी राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे पास 40 वर्षों का अनुभव है, मैंने बड़े पदों पर काम किया है, संगठन चलाया है और पूरे बिहार का दौरा किया है। मुझे हर गांव, हर प्रखंड की स्थिति का पता है, इसलिए यह लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की लड़ाई है।
सीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश की हालत पहले जैसी नहीं है। उनका इकबाल खत्म हो चुका है। वे स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं। बिहार सरकार अब चार लोगों की कठपुतली बन चुकी है। सूबे की कानून-व्यवस्था बेहाल है। अपराध चरम पर है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहारशरीफ विधानसभा प्रभारी मुन्ना सिद्दीकी ने कहा कि बिहारशरीफ में बदलाव की दिख रही है। तभी तो सम्मेलन को रद्द करने की साजिश रची गई। सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब ने साजिशकर्ताओं काे जवाब दे दिया है।
इस मौके पर नारी शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ललिता, प्रदेश अध्यक्ष जयंती पटेल, राष्ट्रीय महासचिव माणिकचंद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अनीता शर्मा, विशन कुमार बिट्टू, छात्र शक्ति प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी, प्रदेश उपाध्यक्ष रियाजुल हक, जमील शाह, प्रदेश महासचिव आसमा प्रवीण, रंजीत प्रभाकर, भगीरथ कुशवाहा, प्रवीण चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव विनोद मुखिया, मुन्ना हसन, लवकिशोर निषाद, जिला अध्यक्ष आनंद कुमार, अरविंद घोष, बिहारशरीफ महानगर अध्यक्ष महेश कुशवाहा, प्रगति आनंद, लतीफ खां, रहुई प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद,गौरी देवी, सुरेंद्र कुमार, श्यामाकांत पांडेय, चप्पू सिंह, रवींद्र यादव, नवीन कुमार, अमन कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।