• February 25, 2026 6:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजद का सदस्यता अभियान शुरू,एक लाख लोगों को सदस्य बनाने का है लक्ष्य

ByReporter Pranay Raj

Feb 12, 2022

राजा – 7903735887 

 

बिहारशरीफ  के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला स्थित राजद कार्यालय में शनिवार को बैठक कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी। राजद ने जिले में एक लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं ने बैठक में रणनीति बनायी।

प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर प्रभारी बनाए जाएंगे। उन्होंने विधान परिषद चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस्लामपुर विधायक राकेश कुमार रौशन ने कहा कि एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी पूरा जोर लगाएगी। केन्द्र व राज्य की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल हो गयी है। अब जनता राजद की ओर देख रही है। बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार हिमांशु व संचालक सुनील यादव ने किया।

मौके पर वीरन यादव, हुमायूं अख्तर तारीक, सुनील गुप्ता,जीतू यादव, खुर्शीद अंसारी, दीपक कुमार सिंह, प्रमोद गुप्ता, विजय मुखिया, पप्पू यादव, टनटन खां, अरविंद शर्मा, कल्लू यादव, निधि शर्मा, अरुणेश यादव, रामदेव कुशवाहा, आरती देवी, विनोद यादव आदि मौजूद थे।