राज – 9334160742
हरनौत थाना इलाके में एसटीएफ व नालंदा थाना पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई किया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्लॉक पिस्टल व बुलेट फ्रूप कार संग पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर ढेरों कारतूस व हथियार बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग किया था। आत्मरक्षार्थ पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ी थी। गिरफ्तार कार सवार के पास से ग्लॉक पिस्टल बरामद हुआ। बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने रात में कार्रवाई कर पिता-पुत्र समेत चार अन्य बदमाशों को दबोच लिया। सभी हथियार तस्कर व भू माफिया हैं। बदमाशों के पास से ढेरों हथियार व कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार बदमाशों में हरनौत के सरथा गांव निवासी प्रदीप कुमार का पुत्र किशन कुमार, हरनौत निवासी अरविंद कुमार सिंह उसका पुत्र रवि कुमार, कल्याण बिगहा के महतवर निवासी कुंदन कुमार और हरनौत के शिवाजी नगर निवासी रघुनंदन साव का पुत्र मुन्ना कुमार शामिल है।
बरामद हथियार व अन्य सामान :
एक ग्लॉक पिस्टल, दो मैगजीन, 218 कारतूस, 07 खोखा, एक राइफल, एक रिवाल्वर, बुलेट प्रूफ ब्लैक फोर्ड इंडेवर कार, 5 मोबाइल।
जान पर खेल पुलिस की कार्रवाई :
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि एसटीएफ के साथ पुलिस कार सवार बदमाश को खदेड़ रही थी। सरथा गांव के बाद कार सवार पुलिस वाहन में टक्कर मारकर फायरिंग करते भागने लगा। उसी दौरान कार अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में चली गई। इसके बाद वाहन से निकलकर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर रहा था। इस दौरान पुलिस वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस को आत्मरक्षार्थ गोलियां चलानी पड़ी। सुरक्षा कर्मियों ने कार सवार किशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ग्लॉक पिस्टल, दो मैगजीन व 22 कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद चार अन्य बदमाशों को ढेरो कारतूस व हथियार के साथ पकड़ा गया। सभी हथियार तस्कर व भू माफिया है। हथियार के बल पर जमीन कब्जा करता है। सभी पर पूर्व से केस दर्ज है। कुछ बदमाश हिस्ट्रीशीटर है।
छापेमारी टीम के अधिकारी :
नूरसराय सर्किल इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह, हरनौत थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार, चेरो ओपी प्रभारी बिकेश कुमार, कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी, वेना थानाध्यक्ष मनोज कुमार, दारोगा दीपा कुमारी, खुशबू कुमारी, मौसमी कुमारी, सन्नी कुमार, अनिकेश कुमार, गणेश राय, शशिभूषण सिंह, सिपाही नीतीश कुमार, रितेश कुमार, अमित कुमार सिंह, अविनाश कुमार राय, राहुल कुमार, बिरन कुमार यादव, गृहरक्षक संतोष कुमार व एसटीएफ टीम।

