• June 7, 2025 12:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गबन का आरोपी राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, जानें कार्रवाई…

Oct 18, 2023

सूरज – 7903735887 

रहुई पुलिस ने बुधवार को गबन के आरोपित राजस्व कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मी वर्तमान में सरमेरा प्रखंड की चेरो पंचायत के राजस्व कर्मचारी है। आरोपित मनमोहन सिंह को सरमेरा अंचल से किया गया है। उनपर फर्जी तरीके से सरकारी मुआवजे की राशि का 46 लाख 80 हजार रुपये गबन करने का आरोप है।

थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में उनके खिलाफ रहुई थाना में जालसाजी व गबन करने के आरोप में एफआईआर करायी गई थी। रहुई प्रखंड की एक महिला को मृत घोषित कर दूसरे के नाम से एलपीसी बनाकर सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगाया गया था। गुप्त सूचना पर उन्हें सरमेरा से पकड़ा गया है। आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।