• Thu. Jun 5th, 2025

News Nalanda

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हत्या के छह माह बाद लिया प्रतिशोध, सिर में गोली मार गिराई लाश…

ByReporter Pranay Raj

May 31, 2025

राज – 9334160742 

चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुड़ारी गांव में शुक्रवार की शाम बदमाशों ने हत्यारोपित युवक के सिर में पीछे से गोली मारकर उसकी लाश गिरा दी। छह माह पहले हुई हत्या के प्रतिशोध में कांड को अंजाम देने की चर्चा है। मृतक नंदकिशोर प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र शिव कुमार प्रसाद उर्फ सिकू थे। सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक की पत्नी ने सात को आरोपित कर केस कराया है।
परिवार ने बताया कि युवक बघार से शौच कर लौट रहे थे। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने पीछे से सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गोली की आवाज सुन ग्रामीण दौड़े। हालांकि तब तक बदमाश फरार हो चुका था। खून से लथपथ युवक की लाश जमीन पर गिरी थी।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। मृतक की पत्नी रीता देवी ने सात बदमाशों को आरोपित किया है।
चर्चा है कि छह माह पूर्व ट्रैक्टर मालिक फंटूस को खेत जोतने के प्रतिस्पर्धा में गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इलाज के दौरान पटना एनएमसीएस में 15 नवंबर 2024 को फंटूस की मौत हो गई थी। परिजनों ने एनएमसीएच प्रशासन पर मृतक की दोनों आंखों निकालने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि फंटूश हत्या के प्रतिशोध में शिवकुमार की लाश गिराई गई। दोनों में ट्रैक्टर से खेत जुताई की प्रतिस्पर्धा चलती थी। इसी कारण दुश्मनी हुई थी।
हिलसा डीएसपी रंजन कुमार ने बताया पूर्व की रंजिश में हत्याकांड को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है। केस दर्ज कर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।

About The Author